फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cross FIR lodged in case of stone pelting and assault between two parties

Haridwar News: दो पक्षों में पथराव और मारपीट के मामले में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 04:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Cross FIR lodged in case of stone pelting and assault between two parties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए जमकर पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक तरफ से 20 तो दूसरी तरफ से छह लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अली नवाज पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला घोसियान ने शिकायत में बताया कि उसके मामा के बेटे दानिश का सुहेल से पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत तय हुई थी।
विज्ञापन

तीन मार्च की शाम जब वह अपने पिता शमशाद, भाई सरफराज, ममेरे भाई दानिश और ताऊ के बेटे शाहिद के साथ मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के मुकर्रम, शोएब, बाबू, सुहेल, मोन्टी और अजहर पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अली नवाज, उसके पिता दिलशाद, दानिश, सरफराज और शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलशाद की हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के फैसल पुत्र हाजी मुकर्रम अली निवासी मोहल्ला घोसियान ने पुलिस को बताया कि शाम वह अपने दोस्त अजहर, उमर के साथ मदरसे के बाहर खड़ा था। तभी दिलशाद अपने साथ राव दानिश, राव सुहेल, अली नवाज, सरफराज गुज्जर, सावेज, शहनवाज, नौशाद, नाजिम, सलीम, सद्दाम, मेहरबान, लियाकत, आरिफ, आदिल, अफजल, सलमान मंसूरी, शहराज, आकेश उर्फ भोला, सोनू निवासी अहबाबनगर घोसियान को लेकर आया। आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया, जिससे वह और उसके साथी घायल हो गए। पथराव में मोहल्ले में खड़ी कुछ कारों के शीशे भी टूट गए। सभी उसके घर में घुस गए और वहां भी मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed