फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young man brutally beaten, killed

युवक को बेरहमी से पीटा, मौत

Sat, 23 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 23 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

बहादराबाद (हरिद्वार)। भारापुर भौरी गांव में चोरी के आरोप में गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवक को इस कदर पीटा की उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के चाचा ने देर रात को बहादराबाद थाने में शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया है कि शिवसेना के कार्यकर्ता युवक पर गाय चोरी के आरोप लगाकर घर से उठा ले गए थे। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण एक वाहन में एक युवक को बेहोशी की हालत में शांतरशाह चौकी पहुंचे। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि युवक को ग्रामीणों ने एक घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। ग्रामीणों ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर गांव में तनाव फैल गया। इस पर बहादराबाद पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि युवक की पहचान गांव के ही गुलशेर (26) पुत्र शब्बीर के रूप में हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक युवक के चाचा फुरकान ने देर रात को बहादराबाद थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया कि शुक्रवार सुबह गांव के ही शिव सेना के कुछ कार्यकर्ता गुलशेर के घर पहुंचे। उस पर गाय चोरी का आरोप लगाते हुए जबरन उठाकर ले गए। गांव के ही एक व्यक्ति की चौपाल पर उसकी पिटाई की। पिटाई के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद यह लोग उसके ट्रैक्टर ट्राली में डालकर ले गए। फुरकान ने तहरीर में कई शिवसेना कार्यकर्ताओं के नामों का उल्लेख किया है। नगर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed