{"_id":"577bfdf84f1c1b78467f9b1d","slug":"woman-attacked-with-a-bladed-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर धारदार हथियार से हमला
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। तप रहे ज्वालापुर के मुख्य कटहरा बाजार से सटी एक गली में सरेराह एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर देने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर महिला का उपचार कराया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस के पास सूचना आई कि मोहल्ला कोटरावान की रहने वाली एक महिला पर बाजार से लौटते वक्त धारदार हथियार से हमला किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर तुरंत दौड़कर मोहल्ला केाटरावान में महिला के घर पहुंच गए, फिर उसे उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
महिला के गर्दन पर निशान पाए गए, लेकिन महिला ने हमलावर को देखने या उनकी संख्या की जानकारी होने से इनकार किया। इधर, पुलिस ने तुरंत कटहरा बाजार से सटी उस गली का मौका मुआयना किया जहां वारदात होना बताई गई। मुख्य बाजार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए पर कोई सफलता नहीं मिल पाई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत के अनुसार महिला के चोट आई है पर घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है।
विज्ञापन