फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The smell of gunpowder will not unaware of sniffer dogs

बारूद की गंध से अंजान नहीं रहेंगे खोजी कुत्ते

Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 30 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मेला क्षेत्र में 20 खोजी कुत्ते रहेंगे। यह बारूद की गंध से अंजान न रहे इसके लिए मेला पुलिस ने बारूद खरीद लिया है। अब इन खोजी कुत्तों को रिफ्रेशर कोर्स के लिए बम निरोधक दस्ता इधर-उधर नहीं भेजेगा। बल्कि यहीं ट्रेंड करेगा।

विज्ञापन

पुलिस महकमे में दो तरह के कुत्ते होते हैं। कोई बारूद की गंध सूंघने में माहिर होते हैं तो किसी को घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में महारत हासिल होती है। पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रेनिंग सेंटरों में इन कुत्तों को गुर सिखाए जाते हैं। इन्हें पुलिस की भाषा में ‘एस्पलोसिव या ट्रेकर’ भी कहते हैं। लेकिन इन कुत्तों को वक्त गुजरने के बाद फिर ट्रेनिंग करानी पड़ती है। क्योंकि धीरे धीरे इनकी सूंघने की शक्ति क्षीण होती जाती है। अब अर्द्धकुंभ के बहाने पुलिस महकमे ने अपना बारूद खरीद लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है। डीआईजी अर्द्धकुंभ मेला जीएस मर्तोलिया के मुताबिक कुत्तों को बीच-बीच में बारूद की गंध सूंघाई जाती रहेगी ताकि यह उससे अंजान न हो जाए। ऐसा इसलिए जरूरी होता है कि ताकि यह पल भर में बारूद को पहचान पाए। डीआईजी ने बताया कि अर्द्धकुंभ में पांच बीएसएफ, पांच एसएसबी एवं दस उत्तराखंड के खोजी कुत्ते रहेंगे। बारूद की गंध सूंघाने की जिम्मेदारी बम निरोधक दस्ते की रहेगी। इन कुत्तों से मेला क्षेत्र में राउंड द क्लॉक चेकिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed