फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The pressure was on wedding murder

शादी का दबाव डालने पर की थी हत्या

Mon, 30 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 30 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। दीपावली की पूर्व संध्या पर ब्रह्मपुरी में महिला की हत्या कर देने के मामले के तार प्रेम प्रसंग से जुड़ रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश में यह निकलकर आ रहा है कि विवाह के लिए दबाव डालने पर ही प्रेमी ने उसकी यहां लाकर सुनियोजित तरीके से हत्या की। आरोपी के गिरफ्त में आने तक पुलिस अभी सीधे तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

नगर कोतवाली से सटी ब्रह्मपुरी की रहने वाली बुजुर्ग सरस्वती देवी के घर दीपावली की पूर्व संध्या पर पहुंचे युगल ने कमरा किराये पर लिया था। खुद का नाम रवि और रीना बता रहे दंपति ने कहा था कि वह कनखल में रहते थे। पुरुष ने कहा था कि वह पेशे से ऑटो  रिक्शा चालक है और दीपावली के दिन पूरा सामान लेकर आएंगे।
विज्ञापन

युगल को कमरे की चाभी देकर बुजुर्ग दीपावली की खरीददारी करने चली गई थी। लौटने पर देखा था कि कमरे पर ताला लटका हुआ था। बुजुर्ग ने यह सोचा था कि युगल कल अपना सामान लेकर आ जाएगा। न ही उसने कोई आईडी प्रफु लिया था न ही पुरुष का कोई मोबाइल फोन नंबर लेने की जरूरत समझी थी। लेकिन दीपावली वाले दिन जब बुजुर्ग ने कमरे की खिड़की पर लगा पर्दा उठाकर देखा तो महिला की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल से डिश टीवी का सेटअप बॉक्स मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेटअप बॉक्स की बदौलत ही अनसुलझी महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के करीब पहुंच गई है। बताते है कि आरोपी का पता ठिकाना भी ढूंढ निकाला है और महिला उसकी प्रेमिका थी। प्रेमिका उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। संभवत इसी कारण ही उसकी हत्या की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हत्याकांड के संबंध में अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed