फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   the owner drove the car to the women solider

कार मालिक ने महिला सिपाही को दौड़ाया

Sun, 12 Jul 2015 12:32 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
the owner drove the car to the women solider

कार गलत पार्क करने पर एक महिला सिपाही ने मालिक को टोक दिया तो वह आपा खो बैठा। गाली-गलौच करते हुए मालिक डंडा लेकर सिपाही की तरफ दौड़ पड़ा। महिला सिपाही ने भागकर किसी तरह जान बचाई। आरोपी मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भारत माता मंदिर के पास महिला सिपाही राज रानी शनिवार सुबह ड्यूटी दे रही थीं। सड़क पर पार्क एक कार की वजह से बार-बार यातायात बाधित हो रहा था। इस पर महिला सिपाही ने पास में रहने वाले कार मालिक को घर से बुलवा लिया। आरोप है कि कार हटाने की बात पर कार मालिक ने गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो कार मालिक ने कार से बेस बॉल का डंडा निकाल लिया और उसकी तरफ दौड़ पड़ा। बचाव के लिए महिला सिपाही ने दौड़ लगा दी। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे और कार मालिक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी कार मालिक दीपक कुमार (मूल निवासी परौरा, थाना आहार, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) हाल निवासी सप्तऋषि क्षेत्र, आसाराम बापू आश्रम के नजदीक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला सिपाही ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed