{"_id":"0eb9c09df3ec4ce86da7f12294d6b727","slug":"the-bodies-of-the-murdered-young-man-thrown-in-the-sugarcane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर। दरियापुर गांव में एक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। परिजनों के मुताबिक युवक दो दिन से गायब था। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है कि पीट पीटकर हत्या के बाद शव खेत में लाकर डाला गया है। एसएसपी समेत आला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों की ओर से अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
कलियर थाने की इमलीखेड़ा चौकी के तहत दरियापुर गांव का शैंकी (22) पुत्र ऋषिपाल का शव रविवार को गन्ने के खेत पर पड़ा मिला। गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना इमलीखेड़ा चौकी पर दी। थाना प्रभारी महेश जोशी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला नजर आने पर सूचना आला अधिकारियों को दी गई। जिस पर एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ कुलदीप असवाल भी गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भिजवा दिया गया।
कुछ देर बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शैंकी दो दिन से गायब था। वह अपने स्तर पर ही उसकी तलाश कर रहे थे। युवक के दादा धुलीराम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ महेश जोशी ने बताया कि युवक की हत्या में एक पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। खुलासा कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शैंकी पर हत्या, दुराचार सहित कई केस हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2007 रुपयों के लेनदेन में गांव में एक बच्चे की हत्या हुई थी। शैंकी उस वक्त नाबालिग था। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बाल सुधार गृह भेजा गया था। वर्ष 2011 में रुड़की मेें उसने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की। युवती से दुराचार के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। करीब दो महीने पहले भी गांव में मामूली कहासुनी पर उसने तमंचे से फायर भी झोंका था। दो दिन पहले शैंकी परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकला था। पुलिस इन सभी घटनाओं को भी नए सिर से छान रही है।