{"_id":"d1de62f54645af279bdcb3875fab006c","slug":"take-inventory-of-60-million-blown-truck-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख का माल ले उड़ा ट्रक चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 लाख का माल ले उड़ा ट्रक चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल स्थित एक कंपनी से एक ट्रक चालक लाखों का माल लेकर गायब हो गया। ट्रक चालक को यह माल भिवंडी महाराष्ट्र पहुंचाना था। मामला करीब दो माह पुराना है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है।
यूनियन रोडवेज लिमिटेड के शाखा प्रबंधक रतनपाल सिंह चौहान ने पांच अक्तूबर को सिडकुल की एक कंपनी का माल भिवंडी महाराष्ट्र भेजने के लिए एक ट्रक किराये पर लिया था। प्रबंधक के अनुसार ट्रक चालक को 35 हजार रुपये का माल भाड़ा भी दिया गया। 10 दिन बाद ट्रक चालक की ओर से रतनपाल सिंह को सूचना की गई कि माल की डिलीवरी कर दी गई है। 20 दिन बाद भी जब पहुंच रसीद नहीं दी तो पीड़ित रतनपाल ने भिवंडी में फोन कर मामले की जानकारी जुटाई। पता चला कि माल उनके पास नहीं पहुंचा है। महाराष्ट्र में माल न पहुंचने की सूचना पर रतनपाल सिंह के होश उड़ गए। उसने ट्रक चालक और ट्रक मालिक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित रतनपाल सिंह चौहान ने ट्रक चालक और मालिक पर मिलीभगत कर माल गायब करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से आरोपियों के मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।