फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Stone crusher owner arrested

स्टोन क्रशर का मालिक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 16 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

सीज स्टोन क्रशर से खनन सामग्री बेचना क्रशर मालिक सचिन गोयल को भारी पड़ गया। एंटी माइनिंग के इंस्पेक्टर की तहरीर पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया।
अवैध खनन के खिलाफ सात नवंबर को एंटी माइनिंग की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया था। टीम ने बाण गंगा में छापेमार कार्रवाई की थी।
 इस दौरान टीम ने 21 ट्रैक्टर-ट्राली, तीन जेसीबी और दो डंपर को पकड़कर सीज कर दिया था। इसी दिन इस बात का खुलासा हुआ था यह अवैध खनन सामग्री गणेश स्टोन क्रशर पर पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रशर में क्षमता से अधिक खनन सामग्री पाई गई थी। इसी आरोप में गणेश स्टोन क्रशर को सीज कर दिया था। बताया जाता है कि क्रशर सीज होने के बाद भी खनन सामग्री की बिक्री की जा रही थी। 14 नवंबर को क्रशर मालिक खनन सामग्री बेचते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि एंटी माइनिंग टीम के इस्पेक्टर संजय उप्रेती की तहरीर पर शनिवार को क्रशर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को ही मालिक सचिन गोयल को क्रशर से ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। सचिन गोयल मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन उसने हरिद्वार में भी घर बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed