फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sewadaron station on indecency gherry

सेवादारों से अभद्रता पर कोतवाली घेरी

Thu, 21 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 21 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित गुरुद्वारे में एक युवक द्वारा हंगामा करने और सेवादारों के साथ अभद्रता करने से सिख समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने सिख समाज के लोगों ने ज्वालापुर कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह हर रोज की तरह ज्वालापुर स्थित गुरुद्वारा में सबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ चल रहा था। आरोप है कि पास में ही रहने वाले सचिन चौहान ने गुरुद्वारे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। वह लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए कह रहा था। आरोप है कि जब गुरुद्वारे के सेवादारों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो युवक ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर थोड़ी ही देर में शहर भर में चर्चा  का विषय बन गया। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे में एकत्रित होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन

.....................
दोहपर तक बंद रही दुुकानें
गुरुद्वारे में जाकर सेवादारों के साथ अभद्रता के बाद सिख समाज में आक्रोश फैल गया। गुस्साएं सिख समाज के लोग आरोपी के तत्काल गिरफ्तारों को लेकर सड़कों पर उतर आए। सिख समाज के लोगों ने सड़कों पर उतर कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी का लेकर जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच क्षेत्र की अधिकतर दुकान समय से नहीं खुल सकी। जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते मामले मेें तत्काल कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला शांत होने पर दोहपर के बाद धीरे-धीरे क्षेत्र करके व्यापरियों ने अपनी-अपनी दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed