फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   land issue of seven years

सात सालों से था जमीनी विवाद

Tue, 26 May 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Tue, 26 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
land issue of seven years

टिकौला कलां गांव में किसान की हत्या के पीछे चल रहा विवाद आज का नहीं है, बल्कि सात साल पुराना है। घायल के अस्पताल में पहुंचने पर पुलिस को आशंका थी की यदि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए तो स्थिति बिगड़ सकती है। जिसे देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो मृतक संजय के भाई संदीप ने करीब सात साल पहले पड़ोसी बलजौर के घर के पास कुछ जमीन खरीदी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। करीब सात से चल रहा है यह विवाद अंदर ही अंदर सुलग रहा था। इससे पहले भी कई बार दोनों पक्षाें में खूनी संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन


होली से चार दिन पहले भी दोनों में लाठी डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए थे। यह रंजिश लगातार बढ़ती रही।
सोमवार को मौका पाकर जिस तरह से संजय को शिकार बनाया गया वह भी इसी रंजिश का नतीजा थी। घटना के बाद पुलिस संजय के शव और घायल गुल्लू को लेकर अस्पताल पहुंची तो पुलिस अधिकारियों ने वहां पर भारी पुलिस बल की तैनात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आशंका थी की दोनों पक्षों के ग्रामीण अस्पताल में आए तो टकराव हो सकता है। इसके चलते घायल गुल्लू को प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ही हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल में गंगनहर इंस्पेक्टर और भगवानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह भदौरिया के साथ भारी पुलिस बल तैनात था।


सबसे छोटा भाई था संजय
नारसन। संजय अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटा था। संजय की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। संजय की नौ साल पहले शादी हुई थी। उसके एक लड़का और एक लड़की है। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed