{"_id":"b99724edce330fa7eb28f22b9e239583","slug":"gun-fire-one-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर काम कर रहे दो ग्रामीण के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। बाद में एक ग्रामीण ने दूसरे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। गोली लगने से घायल को हुए ग्रामीण को पहले भगवानपुर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
लेकिन, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दोनों ग्रामीण अलग-अलग संप्रदाय होने के कारण गांव में तनाव है। जिसे देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव निवासी अनिल सैनी (40) पुत्र रामपाल अपने खेत में पानी दे रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान गांव ही मुर्सलीन वहां आ गया। किसी बात को लेकर अनिल से उनका विवाद हो गया। पहले तो उनमेें मारपीट हुई। बताया गया है कि इसी दौरान मुर्सलीन ने तमंचा निकालकर अनिल को गोली मार दी। जिससे अनिल वहीं गिर गया। घटना के बाद मुर्सलीन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो वह तुरंत ही अनिल को भगवानपुर स्थित एक अस्पताल लाए। डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अनिल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गांव में चंद मिनटों में ही अनिल को गोली मारकर घायल कर दिए जाने की सूचना फैल गई।
मामला दोनों संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव हो गया। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम प्रत्युष सिंह, सीओ रुड़की कुलदीप सिंह असवाल, सीओ मंगलौर जीबी पांडे आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सभी अधिकारी गांव में ही फोर्स के साथ मौजूद हैं।