फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Godkr knife murder of neighbor

चाकू से गोदकर पड़ोसी की हत्या

Mon, 30 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 30 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
पथरी (हरिद्वार)। हैंडपंप से मुंह धोने को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण ने पड़ोसी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली और फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी जारी कर दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के पिता मुंतजीर की ओर से कादर एवं उसके चाचा इकबाल के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। ग्रामीण वसीम एवं कादर के घर का एक ही आंगन है। उस आंगन में एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। पेशे से पेंटर कादर दीवार कर हैंडपंप अपने कब्जे में करवाना चाहता था लेकिन वसीम उसका लंबे समय से विरोध कर रहा था। इस बात पर दोनों परिवारों के बीच खटपट चली आ रही है। सोमवार सुबह पेशे से बढ़ई वसीम हैंडपंप पर मुंह धो रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे कादर से उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई। मिनटों में विवाद इतना बढ़ गया कि घर से चाकू उठा लाए कादर ने वसीम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख पुकार सुनकर वसीम के परिजन और अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच कादर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर एसओ चंद्रभान सिंह अधिकारी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आनन फानन में 108 से खून से लथपथ वसीम को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थाने, कोतवाली की फोर्स एवं पीएसी बुलाकर तैनात की। एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव की स्थिति पर पुलिस नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed