{"_id":"966fccd28b2363ba42a152de50f0fe97","slug":"fraud-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने खोली ढोंगी बाबा की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने खोली ढोंगी बाबा की पोल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 29 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में करीब एक साल से रह रहे एक ढोंगी बाबा की जान उस समय सांसत में आ गई जब बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने उसके डेरे पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र करने वाले इस बाबा को अपना पति बताते हुए महिला ने आरोप लगाया कि उनके चार बच्चे हैं, लेकिन वह परिवार को छोड़कर यहां रह रहा है। महिला का आरोप था कि उसने तीन-चार अन्य महिलाओं से भी शादी कर रखी है
विज्ञापन
बार-बार जगह बदलकर तंत्र-मंत्र से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है और उनका शोषण करता है। खुद को काठगोदाम की रहने वाली बता रही महिला के साथ आए उसके परिजनों ने आरोपी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसके बाल काट डाले। देर रात तक हंगामा जारी था।
