फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Each of the stair is on target for terrorists

आतंकियों के टारगेट पर रही है हरकी पैड़ी

Wed, 20 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 20 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल हरकी पैड़ी लंबे समय से आतंकियों के निशाने पर रही है। रुड़की क्षेत्र में आतंकी संगठन आईएसआईएस से रिश्तों के शक में कई संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर हरिद्वार में चल रहा अर्द्धकुंभ चर्चाओं में आ गया है। मेला पुलिस ने आतंक की आहट को समझते हुए दोबारा समीक्षा करनी शुरू कर दी है। आठ फरवरी को होने वाले दूसरे स्नान पर सुरक्षा का घेरा और ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

हरकी पैड़ी को कई बार आतंकी संगठनों की ओर से बम धमाका कर उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। कई बार ऐसे पत्र भी मिले जिनमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी और कई प्रमुख मंदिरों में बम धमाके करने की चेतावनी दी गई । वर्ष 2010 के कुंभ से पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक बम भी बरामद हुआ था उसे प्लांट करने के आरोप में उड़ीसा का एक युवक गिरफ्तार भी किया गया था। गनीमत यह रही थी कि पुलिस धमाके की साजिश को पहले ही विफल कर पाने में सफल हो गई थी। इस बार भी अर्द्धकुंभ को लेकर खुफिया तंत्र की ओर से हरकी पैड़ी को आतंकियों के निशाने पर होने की आशंका जताती रही हैं। मेरठ में पिछले महीने एक संदिग्ध आतंकी के गिरफ्तार किए जाने और फिर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगाने के आरोपी सुभाषचंद्रन की गिरफ्तारी होने के बाद ये आशंकाएं बलवती होती दिख रही थी। अब रुड़की और आसपास उत्तराखंड पुलिस और दिल्ली से आई आईबी की टीम द्वारा संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने के बाद फिर अर्द्धकुंभ की सुरक्षा चर्चा का विषय बन गई है। मेला प्रभारी आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि  मेला पुलिस सभी सूचनाओं पर गौर कर रही है। सुरक्षा का पूरा ताना-बाना तैयार कर लिया गया है। दूसरे स्नान पर नई कार्ययोजना के तहत सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed