फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drunken youths went on a rampage

नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात

Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने बृहस्पतिवार रात को रामनगर चौक के समीप स्थित एक बार के बाहर जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने बार पर पत्थर मारे, साथ ही कर्मचारियों के साथ मारपीट की भी की।

विज्ञापन

 लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले युवक अपनी गाड़ी से फरार हो गए। रामनगर चौक के समीप स्थित एक बार पर बृहस्पतिवार रात को एक कार आकर रुकी। कार में में आधा दर्जन के लगभग युवक सवार थे।
विज्ञापन

 सभी युवक नशे में धुत थे। युवक जैसे ही बार के गेट पर पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि बार के बंद होने का समय हो गया है। इस पर युवक भड़क गए और गाली-गलौच करने लगे। युवकों ने बार के कर्मचारी के साथ मारपीट की भी की। साथ बार पर पत्थर आदि भी मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार कर्मियों ने मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के आने के पहले ही आरोपी युवक कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed