फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dressed in the streets tinderbox

सड़कों पर सजे बारूद के ढेर

Tue, 10 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Tue, 10 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dressed in the streets tinderbox

हरिद्वार। पटाखों की दुकानें लगाने के लिए शहर में तीन सौ आवेदकों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने इनके लिए शहर में सात स्थान भी नियत किए हैं। लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए अधिकतर लाइसेंसधारकों ने अपनी-अपनी पटाखों की दुकानें सड़कों पर सजाई हुई हैं। इसके लिए बाकायदा टेंट लगाए गए हैं। लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि किसी क्षेत्र में अनहोनी होती है तो जिम्मेदार कौन होगा।

विज्ञापन


पटाखों की दुकानों के लिए नियत स्थान
भेल सेक्टर एक एवं दो, ज्वालापुर इंटर कालेज, कनखल स्थित डीएवी इंटर कालेज, मायापुर में भल्ला इंटर कालेज, ऋषिकुल मैदान, रोडीबेलवाला, पंतद्वीप पार्किंग स्थल।
विज्ञापन


यह है नियम
नियत स्थान पर दुकान लगाने पर विक्रेता को निम्न सावधानी रखनी पड़ती है। जिसमें उसे अग्निशमन यंत्र रखना होता है। इसके साथ-साथ रेत, पानी का टैंक, दुकान के ऊपर बिजली की लाइन नहीं होनी चाहिए। पास में मिट्टी के तेल, गैस का गोदाम, रूई की दुकान, चाय की दुुकान सहित किसी भी ज्वलनशील पदार्थ की दुकान नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
पटाखों की दुकानें लगाने के लिए शहर से 300 आवेदन आए। आवेदन में आवेदकों ने नियत स्थान पर ही दुकान लगाने को साफ-साफ लिखा हुआ है। इसके बाद पुलिस का काम है कि दुकान नियत स्थान पर लगी है या नहीं।
- मौहम्मद नासिर, सिटी मजिस्ट्रेट।

लाइसेंस देने से पहले आवेदकों को नियम समझाए जाते हैं और लाइसेंस लेते समय सभी को मानने को कहा जाता है। उसके बाद नियमों को लागू करवाना पुलिस का काम है। पुलिस देखे की संबंधित स्थान पर दुकान लगाने वालों ने नियम फालो किए हैं या नहीं। क्योंकि कार्रवाई का अधिकार केवल पुलिस के पास ही है।
-मधुसूदन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।

लाइसेंस जारी एवं निरस्त करने का अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट होता है। इसके बावजूद सड़कों पर लगी दुकानों को हटाने का काम जारी है। अन्य दुकानें भी दबाव बनाकर दुकानें हटवाई जाएंगी।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी।
 

केस -1
रानीपुर मोड़ पर एक दुकानदार ने लाइसेंस भेल सेक्टर-1 में दुुकान लगाने के नाम पर लिया है। लेकिन उसने दुकान सड़क पर सजाई है। ऊपर से हाइटेंशन लाइन भी गुजर रही है। उसने बताया सेटिंग का जमाना है।


केस - 2
ऋषिकुल कालेज गेट के पास मुख्य सड़क पर दुकान सजाई है। दुकानदार से पूछे जाने पर यहां दुकान लगाने को लाइसेंस किसने दिया तो उसने जवाब दिया कि सेवा करो और कहीं भी दुकान लगा लो। नहीं करने पर नियम लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed