फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   dowery case

कार नहीं मिलने पर बिफरा दूल्हा

Fri, 05 Jun 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Fri, 05 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
dowery case

शादी में आल्टो कार मिलने की इच्छा लेकर पहुंचा दूल्हा उस समय अचानक खिसक लिया जब उसके हाथ में बुलेट की चाबी थमा दी गई। बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। बुधवार देर रात तक चली पंचायत में कोई फैसला नहीं होने पर बृहस्पतिवार की सुबह युवती पक्ष के लोगाें ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बारात आई थी। दोनाें पक्ष के परिवारों में खुशी का माहौल था। बताया गया है कि दूल्हा आल्टो कार मिलने की इच्छा लेकर बारात लेकर आया था। निकाह के दौरान जैसे ही उसे बुलेट की चाबी थमाई तो उसके अरमान धरे रह गए। दूल्हा बिना बताए मौका पाकर वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन


बाराती और घराती उसे ढूंढते रह गए। इंतजार के बाद भी दूल्हे के नहीं लौटने पर बारात बिना दुल्हन के लौट गई। इसके चलते दोनों पक्षों में तनाव हो गया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए युवक पक्ष की ओर से देर रात तक पंचायत में कोई बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, युवती पक्ष की ओर से बात नहीं बनी। आखिरकार युवती पक्ष के लोगाें ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए मामले कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed