फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   dispute between the Phd student, reached the police station SI

कोतवाली पहुंचा पीएचडी छात्रा-एसआई के बीच हुआ विवाद

Fri, 28 Aug 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Fri, 28 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
dispute between the Phd student, reached the police station SI

टक्कर मारकर फरार हुए मोटरसाइकिल सवार की खोजबीन में एक घर में पूछताछ को पहुंचे एसआई का पीएचडी की छात्रा से हुआ विवाद कोतवाली पहुंच गया। छात्रा ने एसआई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना बुधवार देर रात भेल के सेक्टर एक चौराहे की है। एसआई हरपाल सिंह चौराहे पर ही तैनात थे।

विज्ञापन


आरोप है कि एक मोटरसाइकिल सवार को जब रोकना चाहा तब वो टक्कर मारकर भाग निकला। एसआई ने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया। फिर वो मोटरसाइकिल स्वामी की तलाश में नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी बस्ती में पहुंच गए। एसआई को किसी ने बताया कि मोटरसाइकिल के संबंध में एक युवक जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन


एसआई जब उसके घर पहुंचा तब युवक घर नहीं मिला बल्कि उसकी बहन मिली। युवक के घर में ही छिपे होने को लेकर युवती की एसआई से बहस हो गई। फिर एसआई वहां से लौट गया। इधर, देर रात ही नगर कोतवाली पहुंची युवती ने एसआई पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्व विद्यालय से पीएचडी कर रही छात्रा का कहना था कि उसके भाई का मोटरसाइकिल से कोई लेना देना नहीं है। उसके भाई ने मोटरसाइकिल बिकवाई जरुर थी। इधर, एसआई ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया। बताया कि उनके पास पूरे मामले की रिकार्डिंग है। केवल मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जानकारी करना ही मुख्य मकसद था। उधर, एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed