फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case file against Gurukul Kangri University VC . 

उत्तराखंड की एक ऐसी यूनिवर्सिटी जहां का कुलपति निकला 'फर्जी'

Mon, 11 Jul 2016 08:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 11 Jul 2016 08:03 AM IST
विज्ञापन
 case file against Gurukul Kangri University VC . 
गुरुकुल कांगड़ी विवि - फोटो : logo

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र कुमार पर डिग्रियों को लेकर चले रहे विवाद में आखिर कानूनी शिकंजा कस गया है। एसएसपी राजीव स्वरूप के आदेश पर एसओ कनखल ने रविवार शाम कुलपति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव मझौल, जबरदस्तपुर, देवबंद, सहारनपुर निवासी हरिफल पुत्र रामस्वरूप की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हरिफल की ओर से शिकायत में कहा गया कि कुलपति की जन्मतिथि 12 जनवरी, वर्ष 1951 है। उन्होंने वर्ष 1962 में श्रीमद दयानंद आर्य विद्यापीठ गुरुकुल, झज्जर, हरियाणा से मध्यमा (हाईस्कूल) पास की है। जबकि वर्ष 1968 में उस संस्था में मध्यमा का कोर्स शुरू हुआ है। 
विज्ञापन


आरोप है कि ठीक इसी तरह वर्ष 1969 से वर्ष 1970 के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से विशारद (इंटरमीडिएट), शास्त्री (बीए) एवं गुरुकुल महाविद्यालय हरिद्वार से विद्या भास्कर (बीए) कराना दर्शाया है। यह सभी कोर्स दो वर्ष के थे। लेकिन एक समय में ही उन्होंने तीन कोर्स कैसे कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

 case file against Gurukul Kangri University VC . 
supreme court
इतना ही नहीं वर्ष 1964 में आचार्य (इंटरमीडिएट) महाविद्यालय गुरुकुल, झज्जर, हरियाणा से करना बताया गया है। जबकि उस महाविद्यालय में कभी यह कोर्स था ही नहीं। 

इसके अलावा 14 वर्ष की आयु में वेद वाचस्पति (एमए) की डिग्री भी झज्जर महाविद्यालय से लेना दर्शाया गया है। आरोप है कि यह स्वयं कूटरचित को दर्शाती है। एसओ कनखल रितेश शाह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुकुल की यही व्यवस्था थी। जैसे हमें पढ़ाया, फिर डिग्रियां दी गई। मैने सत्यापन भी कराकर डिग्रियां दे दी थी। एक विवाद इसी संबंध में हाईकोर्ट में भी चल रहा है। मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि यह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। 
- सुरेंद्र कुमार, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed