{"_id":"f4064d92fadfd7dcad6f22f02ea82b73","slug":"car-falls-into-ditch-killing-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी कार, एक की मौत
haridwar, crime news
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ को उखाड़ते हुए खाई में गिरने से धामपुर निवासी कारसवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे लाहडपुर के पास हुई है। हरिद्वार की ओर से नजीबाबाद जा रही एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ को उखाड़ते हुए कार खाई में गिरी। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार से तीन युवकों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। इनमें से एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि घायल अन्य दो युवकों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान मोहित पुत्र दिनेश निवासी धामपुर, बिजनौर के रूप में हुई है। जबकि घायल नीशू पुत्र धर्मपाल एवं ओमप्रकाश पुत्र लखपत (निवासी धामपुर, बिजनौर ) की हालत गंभीर बनी हुई है। इनकी उम्र 22-25 वर्ष के बीच है। तीनों देहरादून से लौट रहे थे।
विज्ञापन