फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   arrest of vehicle thife

वेस्ट यूपी से भी जुड़े वाहन चोरों के तार

Thu, 04 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Thu, 04 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
arrest of vehicle thife

पुलिस ने दो दिन पहले जिस वाहन चोर को गिरफ्तार किया था, उसके तार वेस्ट यूपी में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है। अभी इस बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए वाहन चोर से पुलिस ने चार बाइक बरामद करने का दावा किया था। गिरोह के सदस्य चुराई गई बाइकों को फर्जी पंजीकरण प्रमाणपत्र तैयार कर बेच देते थे। मंगलौर पुलिस ने दो दिन पहले लंढ़ौरा में काली माता चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक स्पलेंडर बाइक चालक को संदेह होने पर पूछताछ के लिए रोका था।
विज्ञापन


जांच में पता चला था कि उसके पास मिली बाइक चोरी की थी। उसने अपना नाम बूडपुर थाना झबरेड़ा निवासी नीटू पुत्र राजकुमार बताया था और जानकारी दी थी कि वह अपने साथी टिकौला मंगलौर निवासी रविंद्र उर्फ कल्लू के साथ मिलकर बाइक चोरी कर उन्हें बेचता है। बाइकों के कागजात भी दोनों खुद ही फर्जी तरीके से तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नीटू की निशानदेही पर बेची गई तीन अन्य बाइक भी बरामद की। बरामद बाइकों के असली पंजीकरण नंबर भी परिवहन विभाग से मालूम किए। गिरोह के सदस्यों को पकड़ने वाली पुलिस पार्टी को एसएसपी की ओर से ढाई हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है। सीओ जीबी पांडे, कोतवाल गोपाल दसौनी एसएसआई नवीन सेमवाल आदि मौजूद थे।

वाहन चोर को पकड़ने वाला पुलिस दल में एसआई सुखपाल सिंह, एसआई रघुवीर सिंह, बालम सिंह, सुशील चौहान, सतेंद्र, योगेंद्र, आकाश आदि शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी गोपाल सिंह दसौनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।


इस गिरोह के सदस्यों के तार यूपी में सक्रिय वाहन चोरों से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। नीटू के फरार साथी की तलाश में छापे मारे गए, लेकिन अभी आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed