फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   arrest man

महिला पर केमिकल फेंकने वाला गिरफ्तार

Mon, 25 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Mon, 25 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
arrest man

महिला के चेहरे पर केमिकल फेंकने वाला आरोपी रविवार को पीड़ित महिला को फोन करके बस अड्डे पर बुला रहा था। महिला की शिकायत पर गंगनहर पुलिस ने आरोपी को रोडवेज बस अड्डे के सामने एक होटल के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन


यह संदेह जताया जा रहा है कि इसी फोन से महिला का अश्लील एमएमएस बनाया गया होगा, जिसकी जांच की जा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 35 वर्षीय महिला के मुरादाबाद निवासी आकाश शर्मा से छह माह पूर्व प्रेम संबंध बन गए थे।
विज्ञापन


18 मई को कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में विवाद होने पर उसने महिला के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया था। शनिवार को महिला ने अपने पति के साथ कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी महिला और परिवार को धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह आकाश शर्मा ने महिला को फोन करके रोडवेज बस अड्डे पर बुलाया। यहीं नहीं आरोपी ने उसे धमकी भी दी। महिला ने इसकी शिकायत गंगनहर पुलिस से की। जिस पर गंगनहर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास घेराबंदी की, लेकिन आरोपी नहीं दिखा।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो आरोपी की लोकेशन बस अड्डे के आसपास होने की मिली। सादी वर्दी में लगे पुलिसकर्मी देवेंद्र ममगई और कपिल देव ने बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में जाकर वहां ठहरे लोगाें के नाम रजिस्टर में देखे।

रजिस्टर में एक मोबाइल नंबर वहीं निकला जिससे महिला को फोन किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कमरे में छापा मारकर आरोपी आकाश शर्मा पुत्र सुभाष सुभाष शर्मा निवासी वार्ड नंबर दो लाकड़ी फाजलपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


संदेह जताया जा रहा है कि इसी मोबाइल से महिला का अश्लील एमएमएस बनाया गया था। एसएसआई संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि आरोपी को कलियर पुलिस को सौंप दिया गया है। क्योंकि आरोपी के खिलाफ कलियर थाने में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed