{"_id":"84d858109033ccd7bade056958643a08","slug":"an-animal-smuggler-defeats-three-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पशु तस्कर धरा, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक पशु तस्कर धरा, तीन फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। एक पशु तस्कर आखिरकार बुधवार देर रात कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अंधेरा का फायदा उठाकर दो भाग निकले। लग्जरी कार से दो पशु बरामद, एक देसी तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। कार पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।
जमालपुर कलां गांव के आसपास की कालोनियों से आए दिन पशु चोरी हो रहे थे। पिछले दिनों पशु चोरी की घटना को लेकर गुस्साये क्षेत्रवासी सड़क पर उतर आए थे। बुधवार की देर रात खोखरा पिकेट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सफेद कार रोक ली। कार सवार तीन युवक भाग गए लेकिन एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। कार के अंदर से दो पशु बरामद हुए। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तब उसके कब्जे से असलहा एवं कारतूस मिले। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम खालिद पुत्र वहीद एवं फरार साथियों के नाम रईस, कालू, गुल्लू बताए। एसओ ने बताया कि ये सब सहारनपुर के गांव चांदपुर थाना गागलहेड़ी के रहने वाले हैं। बरामद पशु गांव जमालपुर के रहने वाले धनीराम के है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि वह क्षेत्र से कई पशु चोरी कर बेच चुके है। बताया कि कार के अंदर से कई नंबर प्लेट बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब गैंगस्टर की तैयारी भी कर रहे है।