फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोचे लूट करने वाले बदमाश

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोचे लूट करने वाले बदमाश

Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोचे लूट करने वाले बदमाश

विज्ञापन
पथरी।
गांव पदार्था के निकट हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार में सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने फरार दोनों साथियों के साथ मिलकर पथरी में युवक से लूट करने की घटना स्वीकार की है। पुलिस टीम ने बदमाशों की निशानदेही पर लूट का मोबाइल व स्कूटी बरामद कर ली है। दोनों बदमाशों ने लूट की रकम फरार साथियों के पास बतायी है। दोनों बदमाश पहले भी हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं।
पथरी थाने में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार की देर रात पथरी रेलवे स्टेशन के निकट कार सवार चार बदमाशों ने स्कूटी सवार सतीश कुमार निवासी राजीव नगर, ज्वालापुर से चार हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व स्कूटी लूट ली थी। लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही लूट की घटना के खुलासे के लिये तीन अलग-अलग पुलिस टीम गठित की। मंगलवार की देर रात पुलिस टीम पदार्था के निकट हरिद्वार लक्सर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने सामने आ रही ऑल्टो कार को रोका। कार में चार लोग सवार थे। वह पुलिस को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनके दो साथी मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम फारूक व अखलाक उर्फ मांगा निवासी गांव बहादरपुर जट थाना पथरी बताया है। फरार साथियों के नाम गुलजार निवासी जैनपुर लक्सर व साजिद निवासी गांव बहादरपुरजट पथरी बताया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कठैत, एसआइ प्रकाश चंद, प्रकाश राणा, अरविंद रतूड़ी, सिपाही संजीव यादव, रवि पंत, सुनील असवाल, संदीप राणा शामिल रहे है।
विज्ञापन

--------------------
पुलिस टीम पर इनामों की बौछार
पथरी। चौबीस घंटे के भीतर लूट की घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के कार्य की जहां क्षेत्र में आम जनता में सराहना की जा रही है। वहीं अधिकारियों ने पुलिस टीम पर इनाम की बौछार की है। डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये व एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। दूसरी ओर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा व सीओ लक्सर चंदनसिंह बिष्ट ने बताया कि लूट की घटना में पकड़े गए बदमाशों के लंबे आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन पर गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed