फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिवालिक नगर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

शिवालिक नगर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शिवालिक नगर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
हरिद्वार।
पॉश कालोनी शिवालिक नगर में रिटायर्ड भेलकर्मी की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली गई। काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार रहे चेन स्नेचर्स फरार होने में कामयाब रहे। स्थानीय पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घटना शुक्रवार सुबह पी कलस्टर में हुई। रिटायर्ड भेलकर्मी एसके टंडन की पत्नी रेखा टंडन (65) घर से निकलकर फेज तीन के सामुदायिक केंद्र में जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे तीन युवकों में से पीछे बैठे युवक ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर कुछ राहगीर एकत्र हो गए। राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए मोटरसाइकिल सवार चेन स्नेचर्स को पकड़ना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन चेन स्नेचर्स पकड़ में नहीं आ सके। पिछले एक पखवाड़े में भेल और शिवालिक नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की दो घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed