फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...भाजयुमो नेता के भाई को पीटा, हंगामा, एक गिरफ्तार

...भाजयुमो नेता के भाई को पीटा, हंगामा, एक गिरफ्तार

Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
...भाजयुमो नेता के भाई को पीटा, हंगामा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
बहादराबाद।
हाईवे पर साइड लगने को लेकर हुए विवाद में एक बस चालक ने कार सवार भाजयुमो नेता के भाई की बुरी तरह पिटाई कर दी। भाजयुमो नेता के भाई की पिटाई को लेकर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार की दोपहर कनखल भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा का ममेरा भाई हिमांशु अपने परिवार के संग कार से दिल्ली जा रहा था। हाईवे पर एक बस से साइड लगने लगने के बाद बस चालक से युवक की कहासुनी हो गई। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे बढेडी के युवक ने भाजयुमो नेता से अभद्रता कर दी। बीच बचाव होने पर बस चालक और कार लेकर भाजयुमो नेता का भाई आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

इधर, विवाद होने पर झल्लाए मोटरसाइकिल सवार युवक ने अपने दोस्तों को मोबाइल फोन पर सूचित कर बुला लिया। गांव के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार युवक ने अपने साथियों के साथ कार रोककर भाजयुमो नेता के भाई की पिटाई कर दी। जैसे तैसे भाजयुमो नेता के भाई ने अपने को सुरक्षित किया। घटना की जानकारी हिमांशु के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इधर, भाजयुमो नेता के भाई से हुई मारपीट के बाद भाजपाई एकत्र होकर थाने पहुंच गए। पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सलमान पुत्र फुरकान निवासी बढेडी राजपूतान बताया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़ित के पिता की ओर से सलमान समेत तीन के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जेई के साथ की अभद्रता
हरिद्वार। कनखल के गांव जियापोता में छापामारी के दौरान ऊर्जा निगम के जेई के साथ अभद्रता कर दी गई। जेई सुमित त्यागी ने कनखल पुलिस को जानकारी दी कि वे गांव ने जियापोता, अजीतपुर और जगजीतपुर में चेकिंग के लिए गए थे। आरोप है कि गांव अजीतपुर में चेकिंग के दौरान राहुल पुत्र मायाराम ने उनके साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed