फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान राख

कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान राख

Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास एक कबाड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस और दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

दौलतपुर निवासी सतेंद्र गिरि ने मंगलौर पठानपुरा निवासी कबाड़ी मीर हसन पुत्र नूरहसन को अपना गोदाम किराए पर दिया है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे कबाड़ी के गोदाम में अचानक से आग लग गई। आसमान में काला धुंआ छा जाने से ग्रामीण गोदाम के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अग्निशमन दल को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस और दमकलकर्मियों ने गोदाम में लगी आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। अग्निशमन दल की तीन गाड़ियां रुड़की, सिडकुल और हरिद्वार से मौके पर पहुंची। अग्निशमन दल रुड़की के हेड कांस्टेबल अतर सिंह, उदयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, शकील अहमद, रविंद्र कुमार बालियान ने आग पर काबू पाया। वहीं, पीड़ित के अनुसार, गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed