{"_id":"5b84316942c79246435d77fc","slug":"71535390057-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस गश्त की खुली पोल, ऋषिकुल में दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस गश्त की खुली पोल, ऋषिकुल में दुकान में चोरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ऋषिकुल तिराहे से चंद कदम की दूरी पर चोर एक दुकान से कई लाख की नगदी, चांदी के सिक्के-मूर्तियां, घड़ियां आदि सामान ले उड़े। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर का चेहरा कैद हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। व्यस्ततम क्षेत्र में हुई वारदात से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुलकर सामने आ गई है।
पॉश कालोनी गोविंदपुरी निवासी राजीव शर्मा एवं अजय शर्मा की शर्मा ब्रदर्स नाम से ऋषिकुल तिराहे के पास हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार सुबह दस बजे जब राजीव शर्मा दुकान पर पहुंचे तो अंदर जाकर दंग रह गए। काउंटर का सारा सामान अस्त- व्यस्त था। गल्ले भी टूटे पाए गए।
काउंटर की दराज में मौजूद चांदी के सिक्के, मूर्तियां, घड़ियां एवं अन्य गिफ्ट भी गायब थे। दुकान स्वामी ने पाया कि दुकान की छत से दीवार एवं दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। घटना की सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, सीआईयू टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से सेल डाटा उठाया। फिंगर प्रिंट एक्टसपर्ट ने भी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक चोर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ठीक ऋषिकुल तिराहे पर हुई घटना से पुलिस की रात्रि गश्त की पोल सामने आ गई है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।