फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नो एंट्री में ट्रक घुसने को लेकर हुआ विवाद

नो एंट्री में ट्रक घुसने को लेकर हुआ विवाद

Wed, 03 Apr 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Apr 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
नो एंट्री में ट्रक घुसने को लेकर हुआ विवाद
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। कनखल के सिंहद्वार चौक पर नो एंट्री में ट्रक के घुस आने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। यातायात पुलिस के दरोगा के रोकने पर ट्रक चालक व परिचालक पिता पुत्र उलझ गए। एक बारगी रुद्रपुर जैसा बवाल होने के हालात पैदा हो गए, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर पिता पुत्र को समझाया। इस दौरान ट्रक चालक पिता की पगड़ी उतारे जाने की चर्चा भी होती रही। बाद में ट्रक का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे लक्सर रोड की ओर से आ रहा एक ट्रक जब सिंहद्वार चौक के पास पहुंचा तो वहां तैनात यातायात पुलिस के दरोगा संतोष कुमार ने ट्रक को रोक लिया। दरोगा ने नो एंट्री में ट्रक ले आने पर चालक को वापस ले जाने की बात कही, लेकिन जब चालक ट्रक को वापस मोड़ने लगा तब पीछे से आ रहे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गए। इधर, यातायात पुलिस के दरोगा ने जब ट्रक चालक को फटकार लगाई तब वह अपने परिचालक के साथ नीचे उतरकर दरोगा से ही उलझ गया।
विज्ञापन


चालक पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहा था। काफी देर तक चले हंगामे के बीच मौके पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान परिचालक की पगड़ी उतारने की भी चर्चा होने लगी। कुछ ही देर में मामला रुद्रपुर जैसे बवाल का रूप लेने लगा। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय सिंह और कनखल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक और परिचालक पिता-पुत्र को समझाबुझाकर शांत किया। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रक चालक गुरु बख्श सिंह अपने बेटे सतनाम सिंह के साथ जम्मू कश्मीर से लक्सर में सीमेंट फैक्ट्री में सामान लेकर आए थे। बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तब चालक परिचालक ने पगड़ी पहनी हुई थी। जो अफवाह फैल रही है वे झूठी है। ट्रक चालक का नकद चालान कर उन्हें रवाना कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed