फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..सेक्स रैकेट की सूचना पर मारा छापा, मिले सटोरिए

..सेक्स रैकेट की सूचना पर मारा छापा, मिले सटोरिए

Sun, 31 Mar 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
..सेक्स रैकेट की सूचना पर मारा छापा, मिले सटोरिए
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रानीपुर पुलिस ने शनिवार की शाम एक होटल से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापा मारा लेकिन वहां से सेक्स रैकेट की बजाय सट्टे लगाने के आरोपी मिले। पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 2600 रुपये की नकदी मिलने पर उनका संबंधित धारा में चालान कर दिया गया।

शनिवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि गैस प्लांट चौकी क्षेत्र के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले भारी संख्या में एकत्र हुए आमजन हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने जब होटल के कमरों को खंगालना शुरू किया तब सेक्स रैकेट का संचालन न होने की बात सामने आई। एक कमरे में मौजूद दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों को पकड़कर स्थानीय पुलिस चौकी ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जुगनू पुत्र राव पुत्र दिलशाद और शहबान पुत्र पप्पू निवासीगण गांव सलेमपुर रानीपुर बताया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों का चालान संबंधित धारा में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed