फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आईपीएस कालेज के प्रबंधक ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

आईपीएस कालेज के प्रबंधक ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस कालेज के प्रबंधक ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहे आईपीएस कालेज के प्रबंधक विवेक शर्मा ने कुर्की के डर से सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल में भेज दिया।

एसआईटी ने रुड़की के बेडपुर में स्थित आईपीएस कालेज के निदेशक अंकुर शर्मा को कुछ समय पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति के नाम पर करीब सवा छह करोड़ कालेज प्रबंधन ने डकार ली थी। तब से आरोपी कालेज प्रबंधक विवेक शर्मा फरार चल रहा था। एसआईटी ने उसके गैर जमानत वारंट भी हासिल कर लिए थे लेकिन आरोपी के हत्थे न चढ़ने पर कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी थी। कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई के नोटिस जारी होने पर कालेज कैंपस और देहरादून में उसके घर पर चस्पा कर दिए गए थे। सोमवार को एसआईटी को गच्चा देते हुए आरोपी ने हरिद्वार की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी कालेज प्रबंधक को जेल भेज दिया गया। एसआईटी प्रमुख मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed