{"_id":"5ac123974f1c1bc0618b4f78","slug":"61522606999-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता-मैस संचालक ने दर्ज कराया क्रॉस केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र नेता-मैस संचालक ने दर्ज कराया क्रॉस केस
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में मैस संचालक और छात्र नेताओं के बीच हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए क्रास मुकदमा दर्ज कराया है।
मैस संचालक सचिन प्रताप निवासी दयानंद नगरी ने आरोप लगाया कि छात्र नेता राहुल चौधरी, गोविंद पंवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मैस में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट कर हत्या की धमकी दी गई और मैस संचालन के नाम पर पैसे की भी मांग की गई।
उधर, छात्र नेता राहुल चौधरी बुढलाना रुड़की ने पूर्व भाजयुमो नेता, जिलाबदर अमरदीप चौधरी, सचिन चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार, बादल चौधरी, संजय त्यागी, चीनू समेत अन्य छात्रों के खिलाफ मारपीट, हत्या की धमकी एवं सोने की अंगूठी चेन लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि गुरुकुल के छात्र नेताओं का खाने में कीड़े निकलने को लेकर मैस संचालक से विवाद हुआ था। उस घटना के अगले दिन हड़ताल पर बैठे छात्र नेता राहुल चौधरी के देर रात उस वक्त मारपीट कर दी गई थी तब वह लघुशंका के लिए अनशन स्थल के पास गया था। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।