फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गर्लफ्रेंड से हुई तनातनी, युवक ने की खुदखुशी

गर्लफ्रेंड से हुई तनातनी, युवक ने की खुदखुशी

Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से हुई तनातनी, युवक ने की खुदखुशी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गर्लफ्रेंड से चल रही तनातनी के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर खुदकुशी कर ली। हैरान कर देने वाली बात ये है कि रविवार की शाम युवक ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक सैल्फी लेकर उसे फेसबुक पर अपलोड करते हुए आखिरी पिक होने का स्टेटस भी लिखा था। खड़खड़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना तड़क में करीब चार बजे की बताई जा रही है।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की सूखी नदी के पास रेलवे लाइन पर एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने पर रेलव ेकर्मियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान अभिषेक चौहान (20) पुत्र शिशुपाल सिंह चौहान निवासी गांव ताड़गंज आंवला जिला बरेली यूपी हाल निवासी कैलाश गली खड़खड़ी के रूप में हुई।
विज्ञापन

कनखल के गांव जगजीतपुर में रहने वाले मृतक के भाई विशेष चौहान ने पुलिस को बताया कि मृतक एक गैस एजेंसी में कार्यरत था और उसका कई दिन से अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद चल रहा था। खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में गर्लफ्रेंड के चक्कर में मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। संभवत इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। चौकी प्रभारी की मानें तो युवक रेलवे लाइन पर लेट गया होगा, इसलिए शरीर दो हिस्सों में बंट गया है। बताया फेसबुक पर अपलोड फोटो घटनास्थल की ही प्रतीत हो रही है। पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed