{"_id":"5cd1d15abdec22072e6f7113","slug":"41557254490-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला नेता को पति ने पीटा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा महिला नेता को पति ने पीटा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाजपा नेत्री का उसके पति से विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री जिला अस्पताल में भर्ती है। हालांकि अब भी पुलिस कोई शिकायत नहीं मिली है।
खड़खड़ी की कोरादेवी कालोनी श्मशान घाट रोड निवासी भाजपा नेत्री शालिनी गौड़ का सोमवार देर रात अपने पत्नी मनोज गौड़ से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। इस बात की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति को चौकी ले गई। इधर, मंगलवार सुबह अफवाह फैली कि भाजपा नेत्री को पति ने छत से नीचे फेंका है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में पूछने पर खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महिला का पति से विवाद हुआ था। आरोपी पति का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर पति के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा।