फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   किशोरी की बरामदगी के लिए कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन

किशोरी की बरामदगी के लिए कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की बरामदगी के लिए कोतवाली के सामने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी महीनेभर पहले लापता हो गई थी। लेकिन अब तक उसका पता नहीं लगने के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में किशोरी को बरामद नहीं किया तो कार्यकर्ता धरने प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।

बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मिलकर लापता किशोरी को बरामद करने की मांग उठाई, लेकिन पुलिस का कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। नवीन तेश्वर ने कहा कि किशोरी का परिवार एक महीने से कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पुलिस की कार्यशैली ठीक नहीं रही। उन्होंने कहा कि किशोरी के साथ कोई अनहोनी न हो, इसके पूर्व ही पुलिस को उचित कदम उठाना चाहिए था। आर्यन उपाध्याय ने कहा कि एक सप्ताह में यदि पुलिस प्रशासन किशोरी को बरामद नहीं करता है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ललित बजरंगी, पवन भगवा, देवेंद्र मास्टर, रोहित चौधरी, सन्नी, राजन, क्षितिज गौतम, गुलशन शर्मा, शिवम भारद्वाज, दीपक प्रजापति, आदेश भार्गव, मोहित सैनी, अमित, आदर्श, संजू आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed