{"_id":"5cc9e1c4bdec220700632a71","slug":"31556734404-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर उड़ाया माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर उड़ाया माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ज्वालापुर क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान की दीवार तोड़कर करीब एक लाख के चांदी, गिल्ट के जेवरात चोर ले उड़े। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर का चेहरा कैद हुआ है। स्थानीय पुलिस ने चोर की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
क्षेत्र के गुघाल रोड निवासी अमित वर्मा की पास में ही भैरो मंदिर चौक धीरवाली पर राधे ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उठाने पर देखा कि दीवार टूटी है। अंदर रखा सामान अस्त व्यस्त था। लेकिन, तिजोरी को खोलने में चोर नाकामयाब रहे। काउंटर के शोकेस में से नग नगीने, गिल्ट और चांदी के जेवरात, चार हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी और लॉकेट गायब है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि दुकान के बगल में सीढ़ियों की तरफ से दीवार तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर वारदात को अंजाम देता नजर आया है। एसएसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।