फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा एक शोहदा गिरफ्तार

छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा एक शोहदा गिरफ्तार

Mon, 06 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा एक शोहदा गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। इंटरमीडिएट की छात्रा को एक वीडियो उसका होना बताकर ब्लैकमेल कर रहे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पिछले कई दिन से छात्रा और उसके परिजन शोहदों के आतंक से परेशान थे।

क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। और वह अपनी दो बेटियों के साथ किराए पर रह रही है। आरोप है कि पिछले कुछ दिन से उसकी बेटी जब भी ट्यूशन या कम्प्यूटर क्लास जाती है तो कुछ युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। एक अश्लील वीडियो उसकी बेटी की होना बताकर फब्तियां कसते हैं। आरोप है कि उसकी बेटी का अक्सर पीछा कर उसे बेहद परेशान कर रहे थे। कई नंबरों से उसकी बेटी को कॉल कर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी राजा, उस्मान, इशरत, मोहसीन, शारिक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि एक आरोपी राजा पुत्र इसरार निवासी गांव सराय को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed