फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गंगा भक्त की टिप्पणी पर तिलमिला उठे तीर्थ पुरोहित

गंगा भक्त की टिप्पणी पर तिलमिला उठे तीर्थ पुरोहित

Fri, 01 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गंगा भक्त की टिप्पणी पर तिलमिला उठे तीर्थ पुरोहित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा की दुर्दशा दर्शा रही वीडियो-फोटो फेसबुक पर अपलोड करने पर तीर्थ पुरोहित समाज के निशाने पर आए गंगा भक्त एवं प्रेस फोटोग्राफर रामेश्वर गौड़ को फिर एक तीर्थ पुरोहित ने धमकी दी है। ऐसे में शुक्रवार को पत्रकारों ने सीओ सिटी प्रकाश देवली से मुलाकात कर धमकी देने वाले तीर्थ पुरोहितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। सीओ सिटी ने तीन दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गंगा में गिर रहे गंदे नालों की वीडियो एवं फोटो गंगा भक्त ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड़ की थी। पोस्ट को देखकर भड़के एक तीर्थ पुरोहित विनय खेवड़िया ने गंगा भक्त को फेसबुक पर ही गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पवितार को पत्रकारों ने हरिद्वार कोतवाली पहुंचकर तीर्थ पुरोहित के खिलाफ तहरीर दी थी। शुक्रवार को फिर से फेसबुक पर दूसरे तीर्थ पुरोहित ने फिर प्रेस फोटोग्राफर को धमकी दे दी। फिर से धमकी मिलने के बाद प्रेस फोटोग्राफर के समर्थन में पत्रकारों ने सीओ सिटी प्रकाश देवली से मुलाकात कर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि सोमवार तक धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed