फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार तहसील के पास मुठभेड़, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने उद्यमी को मुक्त कराया

हरिद्वार तहसील के पास मुठभेड़, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने उद्यमी को मुक्त कराया

Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार तहसील के पास मुठभेड़, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने उद्यमी को मुक्त कराया
हरिद्वार। फिरौती के लिए अपह्त किए गए गाजियाबाद के एक उद्यमी को गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों की चंगुल से सकुशल मुक्त करा दिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, देसी तमंचा बरामद किया गया। तहसील के पास सरेशाम हुई मुठभेड़ से शहर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद के पटेलनगर थाना सिहानी गेट से उद्यमी अनिल अरोड़ा का उनकी फैक्ट्री के पास से ही दो दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। गाजियाबाद के ही गोविंदपुरम थाना कविनगर के रहने वाले उद्यमी के परिजनों से अपहरणकर्ता दो करोड़ की फिरौती मांग थे। परिजन की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई थी। दो दिन से गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस के सहारे अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने में जुटी थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर स्विफ्ट कार ट्रेस कर ली। जैसे ही कार को रोकना चाहा तो कार सवार एक बदमाश ने फायर कर दिया और अपहरणकर्ताओं ने कार को शहर के अंदर की तरफ मोड़ दी।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे हरिद्वार तहसील के पास गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने अपहरणकर्ताओं की कार घेर ली। अपहरणकर्ताओं के फायरिंग करने के बाद क्राइम ब्रांच ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने अपह्त उद्यमी को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस भी आनन फानन में मौके पर पहुंच गई। हरिद्वार की एसपी सिटी ममता वोहरा और क्राइम ब्रांच के सीओ आतिश कुमार ने बताया कि उद्यमी की लोहा की फैक्ट्री है। उसके परिजनों से दो करोड़ की फिरौती मांगी जा रही थी। अपहरणकर्ताओं की पहचान मोहसीन पुत्र इकबाल निवासी गांव कुशलिका थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद, राशिद पुत्र शौकिन निवासी नारंगपुर थाना सरूरपुर जिला मेरठ और प्रदीप कुमार पुत्र वजीर निवासी दुर्गा कालोनी जिला जिंद हरियाणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता राशिद है और वह उद्यमी का परिचित है। मुठभेड़ के दौरान प्रदीप और राशिद घायल हो गए। तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। अपहरणकर्ताओं के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed