फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एचआरडीए में नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

एचआरडीए में नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

Thu, 22 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
एचआरडीए में नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में नौकरी के नाम पर एक युवक से चार लाख की रकम ठग ली गई। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने आरोपी मां- बेटे के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिडकुल से सटी महादेवपुरम कालोनी रावली महदूद के रहने वाले पंकज सिंह पुत्र महेंद्र ने कोर्ट को दिए पत्र में बताया कि उसकी जान पहचान वर्ष 2016 में दयानंद नगरी निवासी अभिजीत सिन्हा से हुई थी। आरोप है कि तब युवक एवं उसकी पेशे से शिक्षिका मां ने एचआरडीए में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की रकम देने की बात कही थी। विश्वास कर उसने दो लाख की रकम नगद दी थी जबकि दो लाख की रकम बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। काफी समय गुजरने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लग पाई। आरोप है कि सितंबर माह 2017 में मां- बेटे ने रकम वापस मांगने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय डांट फटकार कर चलता कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मां- बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed