फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नाबालिग से रेप का प्रयास, दो आरोपी नामजद

नाबालिग से रेप का प्रयास, दो आरोपी नामजद

Sat, 23 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से रेप का प्रयास, दो आरोपी नामजद
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर किरायेदार की नाबालिग बेटी का रेप करना चाहा। खड़खड़ी चौकी पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई ज रही है। देर रात करीब ढाई बजे अचानक नींद खुलने पर एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन को कमरे से गायब पाया। भाई जब अपने कमरे से बाहर निकला तो बगल के कमरे से बहन की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि उसकी बहन के साथ मकान मालिक का बेटा रवि और उसका रिश्तेदार विशाल रेप करने का प्रयास कर रहे थे। किशोरी के भाई ने दोनों युवकों का मुकाबला कर अपनी बहन को उनके चंगुल से छुड़ाया। रातभर आरोपी युवक के परिजन पीड़ित पक्ष पर पुलिस को शिकायत न करने के लिए दबाव बनाते रहे। सुबह के कक्त खड़खड़ी चौकी पहुंचे परिजनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रहे है। बताया कि नाबालिग शौच के लिए बाहर आई थी। तब युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed