{"_id":"5c86a5d8bdec2214031bb3ed","slug":"191552328152-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो मोटोकॉर्प कैंटीन प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हीरो मोटोकॉर्प कैंटीन प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल स्थित हीरो मोटोकॉर्प कंपनी में बासी खाना खाने से बीस से अधिक कर्मचारियों के बीमार होने के मामले में कंपनी के कैंटीन प्रबंधन के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार रात को सिडकुल स्थित हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की कैंटीन में खाना खाने के बाद बीस से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए थे। सिर, पैर और पेट में अधिक दर्द में होने के साथ ही उल्टी होने पर बीमार कर्मचारियों को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को कंपनी की कैंटीन का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा था और खाद्य पदार्थंो का सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया था। सोमवार को जब सूचना पुलिस तक पहुंची तो सिडकुल थाने की पुलिस भी हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी। जांच में प्रथम दृष्टया हीरो मोटोकॉर्प कैंटीन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बासी खाना खिलाने की बात सामने आई। जिस पर कंपनी के कैंटीन प्रबंधन पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।