{"_id":"5bf6fd8cbdec2241b5202cdd","slug":"191542913420-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से कैश निकालने में असफल रहने पर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से कैश निकालने में असफल रहने पर की तोड़फोड़
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला पांव धोई में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से नगदी निकालने में असफल रहे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी स्थानीय पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। एटीएम को निशाना बनाने से स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई है।
बृहस्पतिवार सुबह एटीएम पर पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड ने जब मशीन क्षतिग्रस्त देखी तब बैंक के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इधर, स्थानीय पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। माना जा रहा है कि एटीएम मशीन से नगदी निकालने में नाकामयाब रहे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। एटीएम कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला। उसी के आधार पर एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। इधर, बैंक मैनेजर गौरव ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।