{"_id":"5bd2179dbdec22696720da47","slug":"181540495261-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के आरोपी की निशानदेही पर सामान बरामद
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कनखल की रुद्र विहार कालोनी (जमालपुर कलां) में डकैती की वारदात को अंजाम देने के आरोप में हत्थे चढ़े एक डकैत को कनखल पुलिस ने चौबीस घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर रेलवे लाइन जमालपुर कलां के पास झाड़ियों में फेंके गए लूट के सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया। गैंग के अन्य सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिनकी धरपकड़ के प्रयास जारी है।
पिछले माह रुद्र विहार कालोनी निवासी विशाल सिंह के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। डकैतों ने विशाल की पत्नी के कान से कुंडल भी खींच लिए थे। घटनास्थल से बदमाश फरार होने में कामयाब रहे थे। पिछले दिनों जिला पुलिस ने पिरान कलियर और कनखल क्षेत्र में भी डकैती की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक डकैत को दबोचा था जबकि उसके साथी हाथ नहीं आ सके थे। कनखल पुलिस ने आरोपी की पीसीआर के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने आरोपी इमरान पुत्र लियाकत निवासी बहारपुर मैनाखेर जिला मुरादाबाद का बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे का रिमांड मंजूर कर लिया। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर रेलवे लाइन जमालपुर कलां के पास झाड़ियों में फेंकी गई लड्डू गोपाल की मूर्ति, आर्टिफिशियिल ज्वेलरी, चांदी के सिक्के बरामद कर लिए।