फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   टैंकर से तेल चोरी करते हुए एक गिरफ्तार

टैंकर से तेल चोरी करते हुए एक गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
टैंकर से तेल चोरी करते हुए एक गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
चिड़ियापुर में पुलिस ने अवैध रूप से टैंकर से तेल निकालते हुए चालक को गिरफ्तार किया है। चिडियापुर में खाने के ढाबों के पास डुप्लीकेट चाबी बनवाकर टैंकरों से चोरी से तेल निकालने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार देर शाम श्यामपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सहकर्मियों कर्मवीर, राजेंद्र सिंह आदि के साथ चिड़ियापुर चेक पोस्ट पर गश्त पर गए थे। वापसी में चिड़ियापुर ढाबों के सामने मुख्य सड़क पर ही टैंकर चालक सड़क के किनारे डुप्लीकेट चाबी से ताला खोल कर अवैध रूप से तेल निकाल रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने घेराबंदी कर टैंकर चालक को धर दबोचा। जबकि चोरी का तेल लेने वाले पुलिस को देखकर जंगल में भाग निकले । चालक के पास से चोरी से निकाले गए तेल की 20-20 लीटर की दो कैन बरामद की गई है। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुजम्मिल पुत्र सत्तार निवासी इब्राहिमपुर थाना पथरी हरिद्वार बताया। वह भारत पेट्रोलियम नजीबाबाद आदर्श नगर से तेल लेकर हरिद्वार डिपो जा रहा था। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि टैंकर को सीज कर दिया गया। जो लोग तेल खरीदते थे, वह मौके से भागने में कामयाब रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed