{"_id":"5aa030a84f1c1baa1b8bb2bc","slug":"171520447656-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में यूपी रोडवेज की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस कब्जे में ले ली है। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। दुर्घटना ज्वालापुर कोतवाली से चंद कदम दूर पुल जटवाड़ा पर हुई।
क्षेत्र के सुभाषनगर की रहने वाली 75 वर्षीय रामकली पत्नी जनेश्वर प्रसाद किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रही थी। पुल जटवाडा के पास पहुंचते ही सड़क पार कर रही महिला को हरिद्वार की ओर आ रही यूपी रोडवेज की बस ने चपेट में ले लिया, जिससे वृद्धा की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इधर, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि सिग्नल लाइट का पालन कोई नहीं कर रहा है। पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी सही से निभाती है। इधर, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।