फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छुरेबाजी प्रकरण के आरोपियों को भेजा जेल

छुरेबाजी प्रकरण के आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 14 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
छुरेबाजी प्रकरण के आरोपियों को भेजा जेल
हरिद्वार। रोशनाबाद में ढाबे में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में दो कांस्टेबलों समेत पांच लोगों पर हमला करने के मुख्य आरोपी भेलकर्मी, उसके भतीजे एवं दो समर्थकों को सिडकुल पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर, घायल होने के चलते ढाबा स्वामी नीरज उर्फ भरतू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन

रविवार देर रात जिला कचहरी से सटे नीरज उर्फ भरतू के ढाबा पर जुआ खेला जा रहा था। जुआ खेलने के दौरान भेलकर्मी अनिल चौधरी का दुष्यंत राठी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद भेलकर्मी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दुष्यंत पर हमला बोल दिया था। इस दौरान वहां मौजूद बीच बचाव में आए कांस्टेबल अरूण कोटनाला, कांस्टेबल जितेंद्र, ढाबा स्वामी नीरज, भाजपा नेता सौरभ शर्मा, उसका भाई गौरव शर्मा छुरेबाजी में घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के चलते कांस्टेबलों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में रेफर कराया गया था। सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल चौधरी, उसके भतीजे रजत एवं दो सर्मथकों को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित दुष्यंत राठी ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाना, मारपीट हत्या की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। चूंकि फिलहाल ढाबा स्वामी घायल है, लेकिन उसके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी। बताया कि वारदात में चार ही आरोपी शामिल थे, सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

घायल कांस्टेबलों पर भी होगी कार्रवाई
हरिद्वार। हिमालयन अस्पताल में भर्ती कांस्टेबलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को हरिद्वार से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हिमालयन अस्पताल में उनका कुशलक्षेम लेने के लिए पहुंचते रहे। वहीं एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी का कहना है कि फिलहाल दोनों कांस्टेबल घायल है। जैसे ही उनका स्वास्थ्य ठीक होता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed