फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एप्पल स्टोर से 70 के मोबाइल फोन ले उड़े चोर

एप्पल स्टोर से 70 के मोबाइल फोन ले उड़े चोर

Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एप्पल स्टोर से 70 के मोबाइल फोन ले उड़े चोर
हरिद्वार।
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्ततम चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में एप्पल मोबाइल फोन के स्टोर से चोर करीब सत्तर लाख के मोबाइल फोन, आईपैड, लेपटॉप और एसेसीरीज ले उड़े। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर एसएसपी को जल्द चोरी के खुलासे के निर्देश दिए है। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोर ही ले गए। शोरूम के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोर कैद नहीं हुए है। घटना के खुलासे को लेकर सीआईयू, ज्वालापुर पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई है। शहर के बीचोंबीच हुई चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल उठने लगे हैं।
मध्य हरिद्वार में होटल लीग्रांड के ठीक सामने आई प्राइम एप्पल स्टोर है। सुबह के वक्त स्टोर खुलने से पहले ही भवन स्वामी गौरव गांधी के नौकर ने शटर खुला होने की जानकारी दी। भवन स्वामी ने शटर को देखकर स्टोर मैनेजर संजीव निवासी पाचरी पट्टी धारमंडल प्रतापनगर टिहरी हाल निवासी टिबड़ी से मोबाइल फोन पर संपर्क साधा। चंद मिनट में पहुंचे स्टोर मैनेजर ने जब शटर उठाया तब दंग रह गया।
विज्ञापन

पूरा शोरूम अस्त व्यस्त था। शोरूम के अंदर से करीब सत्तर लाख के मोबाइल फोन, आईपैड, लेपटॉप और एसेसीरीज गायब थी। चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर एसपी सिटी ममता वोहरा, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, हरिद्वार कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पड़ताल में पाया कि उस स्थान को कटर से काटा गया है जहां ताला फंसाया जाता है। सेंटर लॉक को भी इसी तकनीक से काटा गया है। शटर के बाद लगे कांच के शीशे के नीचे लगे लॉक को भी काटा गया है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि शोरूम में सात सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। डीवीआर ही चोर ले गए है। उन्होंने बताया कि शोरूम आगरा के रहने वाल रवि खंडेलवाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed