फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बाबा रामदेव की कंपनी से ठग लिए 1.20 करोड़

बाबा रामदेव की कंपनी से ठग लिए 1.20 करोड़

Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव की कंपनी से ठग लिए 1.20 करोड़

विज्ञापन
हरिद्वार।
योग गुरु बाबा रामदेव की दिव्य योग फार्मेसी को कच्चा माल सप्लाई करने के नाम पर एक करोड़, बीस लाख की रकम ठग ली गई। दिव्य योग फार्मेसी के सहायक महाप्रबंधक ने इस संबंध में महाराष्ट्र के कारोबारी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
औद्योगिक चौकी क्षेत्र में दिव्य योग फार्मेसी है। फार्मेसी में कई राज्य से कच्चे माल की खरीददारी की जाती है। दिव्य योग फार्मेसी ने महाराष्ट्र के एक कारोबारी को कच्चे माल का आर्डर दिया था। बाकायदा उसे एक करोड़, बीस लाख की रकम भी अदा कर दी थी। कारोबारी ने तय समय पर माल की डिलीवरी नहीं भेजी। कई बार संपर्क साधा गया लेकिन तब भी न तो माल भेजा न ही रकम वापस लौटाई। दिव्य योग फार्मेसी के सहायक महाप्रबंधक हरीश शंकर ने पूरे मामले को लेकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश के बाद हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने भगवान दास पुत्र मदन लाल निवासी महेश प्रोविजन कॉटन मार्केट रोड, मेहकर, जिला बुलढाणा महाराष्ट्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महाराष्ट्र के कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------
कांग्रेसी नेता के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, रिटायर्ड भेलकर्मी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश के बाद रिटायर्ड भेलकर्मी से रंगदारी मांग रहे कांग्रेसी नेता के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई में रहने वाले रिटायर्ड भेलकर्मी इसराम अहमद पुत्र अब्दुल करीम ने एसएसपी से मुलाकात कर आपबीती बताई। जानकारी दी कि उसका अपने बेटे से विवाद चला आ रहा था।
इसी दौरान उसकी मुलाकात कांग्रेसी नेता अरशद राणा निवासी मोहल्ला कस्साबान से हुई थी। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने उसके बेटे की शिकायत कई अधिकारियों से करने की बात कहकर पचास हजार की रकम देने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही थी।

एसएसपी ने शिकायत सुनने केबाद ज्वालापुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेसी नेता अरशद राणा के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed